कोरबाखास खबर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में सृष्टि महिला समाज सेवा संस्था का आयोजन कार्यक्रम में सास-बहू, शिक्षकों समेत पत्रकारों का हुआ सम्मान

सुशील तिवारी

गेवरा प्रोजेक्ट स्थित CETI में 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सृष्टि महिला समाज सेवा संस्था, शक्ति नगर गेवरा द्वारा तीन पीढ़ियों को संभालने वाली सास-बहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:00 बजे हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, ग्राम पंचायत ढूंरेना की नवनिर्वाचित सरपंच सुभद्रा कंवर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, भोजन और मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल थीं। समिति की अध्यक्ष श्रीमती गौरी चक्रवर्ती, सचिव श्रीमती रागिनी तिवारी और कोषाध्यक्ष सपना गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।

कार्यक्रम में गेवरा दीपका के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा “महिलाओं पर हो रहे अत्याचार” विषय पर लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह नाटक महिलाओं की सामाजिक स्थिति और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!