पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम सेंट थॉमस स्कूल में लगाए फलदार पौधे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सेवा पखवाड़ा पर प्रगति नगर में हुआ पौधारोपण

@sushil tiwari
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज दीपका मंडल के बूथ क्रमांक 122 एवं 123 के कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी दादा भाई के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम का आयोजन करते हुए सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल प्रगति नगर में फलदार पौधे रोपित किए गए विशेष रूप से आम, ऑवला, पपीता के साथ-साथ कुछ पुष्प एवं छायादार पौधे भी लगाए गए आज के इस एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पार्षद एवं जिला कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी कोरबा अरुणीश तिवारी जी के साथ शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेंद्र शुक्ला बूथ अध्यक्ष एवं श्रमिक नेता जेसीसी सदस्य बनवारी लाल चंद्रा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री श्रमिक नेता सतीश राठौर भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता गोविंद यादव ने अपने कर कमल से पौधा लगाया।
इस अवसर पर सेंट थॉमस स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मरियम अब्राहम श्रीमती अनिला वर्गीस,रुखसाना जॉर्ज ,टी हन्ना ,राजाराम दहिया सजी जैकब विनोद एवं रामकुमार का विशेष सहयोग रहा इस एक पेड़ मां के नाम अभियान पर प्रकाश डालते हुए श्री तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संकल्प है कि बदलते इस पर्यावरण असंतुलन को संतुलित करने के लिए हर व्यक्ति इस अभियान में जुड़े।