CM Vishnudeo Sai Delhi Visit: मुख्यमंत्री से ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, रजत जयंती एवं राज्योत्सव का दिया आमंत्रण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री साहू ने राष्ट्रपति को सरगुजा में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने उपराष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्षगांठ और राज्योत्सव के महत्व पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने रजत जयंती वर्ष के महत्व और इस अवसर पर आयोजित किए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु आमंत्रित किया। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास के लिए चल रही योजनाओं की प्रशंसा की।