छत्तीसगढ़
Bemetara News: बीजेपी ने घोषित की नई कार्यकारिणी, कई पदों पर हुए प्रमुख नियुक्तियां

बेमेतरा : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बेमेतरा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी की गई इस सूची में संगठनात्मक संरचना को मजबूत करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, जिले में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है, पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए एक मीडिया प्रभारी तथा एक जिला प्रवक्ता भी नियुक्त किया है।




