कोरबाखास खबर

भवदीप कुमार दुबे बिलासपुर संभाग शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने , शिक्षक संघ ने जताई खुशी

शिक्षक हितों को मिलेगी मजबूती- भवदीप

@सुशील तिवारी

शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए दीपका के शिक्षक भवदीप कुमार दुबे को बिलासपुर संभाग अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संभाग स्तर पर शिक्षक हितों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि भवदीप कुमार दुबे ने कोरबा जिले में अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर और प्रभावी प्रयास किए हैं। प्रशासन एवं शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित कर उन्होंने अनेक जमीनी मुद्दों को सफलतापूर्वक उठाया। इसी कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू ने श्री दुबे को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से संभाग के शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने भी शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों का समाधान और अधिक सशक्त रूप से होगा।


भवदीप कुमार दुबे के संभाग अध्यक्ष बनने पर शालेय शिक्षक संघ कोरबा के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति पर श्री दुबे ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करेंगे।

दीपका में शिक्षण से जुड़े लोगों ने भवदीप दुबे को  देकर शुभकामना प्रेषित किया है ।

बता दे कि भवदीप दुबे भाजपा नेता राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे जी के अनुज भ्राता है । इस अवसर पर धरम तिवारी,मुकेश जायसवाल, मनोज दुबे,धनंजय दुबे,महेंद्र राठौर, अजय सिंह,अनिल कौशिक ने बधाई देकर खुशी जताई है ।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!