कोरबा

दीपका में अवैध कब्जा को लेकर प्रशासन हुआ सख्त:  नगर पालिका ने रसूखदारों को थमाया नोटिस, कहा एक सप्ताह के अंदर खाली करें कब्जा

नोटिस मिलते ही मचा हड़कंप

@सुशील तिवारी

नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर पालिका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता ने अवैध कब्जा धारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अविनाश सिंह ने कोरबा कलेक्टर से मुख्य मार्ग स्थित अवैध कब्जों को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए।
दीपका पाली रोड स्थित काला मैदान के सामने पाली रोड वार्ड क्रमांक 11 में कुछ प्रभावशाली रसूखदार लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर भवन निर्माण किया गया है, जो छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 (क) का उल्लंघन है। नोटिस में संबंधित लोगों को सात दिन के भीतर भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने अथवा कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि कई प्रभावशाली लोगों ने मुख्य मार्ग पर कब्जा कर रखा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कब्जा हटाना आसान नहीं होगा।


कलेक्टर से शिकायत पर हो रही है कार्रवाई- सीएमओ

नगर पालिका सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता का कहना कि अवैध कब्जे को लेकर कोरबा कलेक्टर को शिकायत प्राप्त हुई थी ।उक्त मामले में नगर पालिका द्वारा अभी तक 10 लोगों को नोटिस दिया गया है । सभी लोगों के ऊपर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!