छत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम बड़ी खबर : ग्रामीणों की पहुंच से कोसों दूर मंत्री मोहम्मद अकबर, नाराज सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी है। यहां पर सैकड़ो ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी चुनाव की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर बैठकें और सम्मेलन करके ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। वही, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में बोड़ला मण्डल के ग्राम प्रभाटोला में शनिवार को सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा हैं, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया और बीजेपी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष पटेल और मंडल महामंत्री राजेश साहू उपस्थित रहे।

बताते चले कि चुनाव परिणाम दृष्टि से प्रभाटोला में कांग्रेस को हमेशा बढ़त मिलती रही हैं। ज्यादातर ग्रामवासियों का कांग्रेस के प्रति रुझान रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपना प्रभाव बढ़ाने में लगी हुई और निरंतर ग्रामीणों से संवाद कर रही हैं। भाजपा का कामयाब होता जा रहा है, जिससे पार्टी में उत्साह का माहौल है।

क्या कहते है भाजपा प्रवेश करने वाले –

भाजपा में प्रवेश करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि परम्परागत रूप से कांग्रेस का साथ दिया, जब भाजपा सत्ता में थी तब भी हम कांग्रेस पर भरोसा करते रहे, किन्तु पिछले 05 वर्षो में स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर ने हमे काफी निराश किया। वही, चंद लोगो में सिमटी कांग्रेस में विकास, मुलभुत सुविधाओं का भी अभाव हो गया। छोटे मोटे कामो के लिए प्रत्येक ग्रामीण रायपुर नही जा सकता विधायक मो.अकबर आम जनता के पहुंच से कोसो दूर हैं।

भाजपा में कभी इस तरह की स्थिति देखने को नही मिली। भाजपा के कार्यकर्ता, नेता जन सुलभ उपलब्ध है। इसलिए हम सब भाजपा पर विश्वास जता रहे है।

विजय शर्मा ने कहा –

वही विजय शर्मा ने ग्रामीणों का स्वागत कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने अंतिम व्यक्ति तक सीधे सरकार की पहुँच बनाई है। उज्वाला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय व किसान सम्मान निधि हो या हर घर तक नल जल पहुंचाने का काम, जनता पीएम मोदी जी और भाजपा के कार्य शैली भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के चलते भाजपा के साथ जुड़ कर भारत देश को आगे बढ़ाने में जिले को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। यह हर्ष का विषय हैं।

यह रहे नाम –

ग्राम प्रभाटोला से राजू भारती, नरेश जोशी, शिवप्रसाद, दिलीप सोनकर, आनंद कोसले, चरण आडिल, महेश डहरिया, बसंत कोसले, कोमल टंडन, शत्रोहन भारती, सुखनन्दन आडिले, दिनेश टंडन, नागेश टंडन, महेश पात्रे, अजय यादव, मनोज यादव, धनंजय टंडन, भीखम टंडन, किशन डिन्डोरे, सुरेन्द्र कुर्रे, पंचराम कोसले, जितेन्द्र कोसले, गौकरण टंडन सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!