झाबर में जमीन विवाद निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, दोनों पक्ष में हुआ विवाद ,वीडियो हुआ वायरल
दोनों पक्ष ने थाने में की रिपोर्ट दर्ज

CG NEWS TIME
झाबर में जमीन विवाद के मामले में हंगामा हो गया । उसके बाद फिर विवाद मामला थाना तक पहुंच गया ।दीपका कॉलोनी निवासी हेमलता देवांगन व उनके पति राजू देवांगन द्वारा ग्राम पंचायत झाबर स्थित खसरा नंबर 224 में मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं बगल में खसरा नंबर 225/4 में विजय कंवर की जमीन स्थित है। निर्माण कार्य के दौरान विजय कंवर, राधा बाई व नोनी कंवर द्वारा निर्माण को अवैध कब्जा बताते हुए निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट कर गाली-गलौच की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने दीपका थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हेमलता देवांगन पति राजू देवांगन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) व 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया है।
दीपका थाना में पदस्थ निरीक्षक अजय लकड़ा ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजू देवांगन ने आरोप लगाया है कि विजय कंवर व अन्य लोगों द्वारा जमीन को लेकर जबरदस्ती विवाद किया जा रहा था, इस दौरान उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई है। जिसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस मामले की लेकर झाबर सरपंच राम सिंह कंवर से संपर्क किया गया किंतु उनका पक्ष नहीं मिल पाया ।



