कबीरधाम। साइबर सेल की मदद से गुम 115 मोबाइल को ढूंढने के बाद पुलिस ने उनके मालिकों को सौंप दिया। सभी गुम मोबाइल की कीमत 17 लाख रुपये हैं।
विकास कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने गुम हुए मोबाइलों को जैसे ही मालिकों को सौंपा, तो उनके चेहरे खिल उठे। ASP ने कहा मोबाइल गुम होने पर लोग काफी परेशान होते हैं। इसे पाने के लिए थाने एवं एसपी कार्यालय तक का चक्कर काटते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वही, ASP ने सायबर अपराधों से बचाव से आमजनों को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक महत्तवपूर्ण सुझाव दिये। इस कार्यक्रम का आयोजन पी.जी. कॉलेज कवर्धा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
उक्त आयोजन में आमजन तथा मोबाईल स्वामी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजन में ASP विकास कुमार द्वारा आमजनों को सोशल मीडिया के उपयोग के तरीके तथा सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में जानकारी दिया गया। उन्हें वर्तमान में हो रहे सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे सुरक्षित रहने की जानकारी दिया गया।
बाद आमजनों को बताया गया कि निकट भविष्य में मोबाईल गुम हो जाने पर CEIR PORTAL @www-ceir-gov-in पर जाकर (BLOCK STOLEN/LOST MOBILE) मोबाईल के संबंध में आवश्यक अपलोड कर मोबाइल गुम की घर बैठे रिपोर्ट कर सकते हैं। जिनकी मोबाईल वर्तमान में प्राप्त नहीं हुई है, उनकी पतासाजी जारी है। मिलने पर फिर से इसी प्रकार का आयोजन किया जायेगा।
गुम मोबाईल की पतासाजी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग- निर्देशन पर निरीक्षक आशीष कंसारी प्रभारी सायबर सेल एवं सायबर टीम की महत्तवपूर्ण भुमिका रही है।