
कबीरधाम। पंडरिया में दिन दहाड़े में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, दंपति बच्चों के साथ झजपुरी थाना लोरमी जिला मुगेंली जाने के लिए निकला था। करीब 12.30 बजे दोपहर को ग्राम पेंड्री के आगे लोरमी-पंडरिया मुख्य सड़क में 3 नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति बाइक में आये और पीड़ित व्यक्ति के शर्ट के जेब में रखे मोबाईल को लूट कर ले गये।
वही, सूचना पर पंडरिया पुलिस के द्वारा धारा 394, 34 का मामला दर्ज किया व अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने पीड़ित के बताएं अनुसार व लोगों से पूछताछ आधार पर रंजीत कुमार गायकवाड, महेन्द्र बर्मन को पकड़ा। पकड़े गये आरोपियो से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लूट के मोबाईल व आरोपी द्वारा प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी भारत बंजारे के बारे में पता किया गया जो अपने निवास से फरार हैं, जिसकी खोजबीन जारी है।