
कबीरधाम। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक को भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने लड़की को रायपुर से बरामद किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुकदूर में नाबालिग के परिजनों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी लापता हैं। पुलिस ने परिजनों के संदेह के आधार पर छानबीन शुरू किया।
इस दौरान सूचना मिली कि नाबालिग लड़की रायपुर में हैं, जिसे वापस लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना की गई। पुलिस ने आरोपी परदेशी साहू निवासी रवनगुडा के कब्जे से नाबालिग लड़की की बचाया।
वही, नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रायपुर लाया था। मना करने पर भी जबरन लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। वही, पुलिस ने आरोपी को धारा 366, v376(2)(n), 06 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाला हैं।