कोरबा

छठ घाट प्रगतिनगर में वंदे मातरम प्रभात शाखा में मनाया गया होली उत्सव, स्वयंसेवकों ने गुलाल लगाकर दी बधाई

@सुशील तिवारी

प्रगति नगर स्थित छठ घाट में वंदे मातरम प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा होली उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान नगर संघ सह कार्यवाहक खगेंद्र कौशिक ने उपस्थित सभी जनों से होली से जुड़ी कहानी सुनाने प्रेरित किया । स्वयंसेवक अरुण सोनी ने उपस्थित स्वयंसेवकों और बच्चों को होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई तथा बताया कि होली असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व है।
प्रभात शाखा के नियमित कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग व व्यायाम भी किया। दीपका इकाई नगर संघ संचालक लल्लू सिंह के मार्गदर्शन में शाखा की गतिविधियां संचालित की गईं। वहीं स्वयंसेवक मुख्य शिक्षक महेश चंद्रा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम के जयघोष के साथ ध्वज का अभिवादन किया। बच्चों ने भी होली उत्सव का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग गीत गाते हुए होली की बधाई दी।
वंदे मातरम प्रभात शाखा के होली उत्सव एकत्रीकरण में नगर संघ संचालक लल्लू सिंह, नगर सह कार्यवाह खगेंद्र कौशिक, नगर शारीरिक प्रमुख श्याम सुंदर पटेल,अरुण सोनी, मयंक पांडे, मयंक नायक ,राजेश सोनी, मीडिया से सुशील तिवारी बाल स्वयंसेवक बच्चे व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!