
रायपुर। केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून का देश भर मे विरोध हो रहा है। परिणामस्वरूप ट्रकों के पहिए थम गए हैं और परिवहन कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों की वजह से पेट्रोल पम्पों में वाहनों की लम्बी कतारें आम हो गई हैं।
छत्तीसगढ़ भी हड़ताल से अछूता नही है। राजधानी रायपुर के पेट्रोल पम्पों मे धीरे धीरे गाड़ियों की कतारें लम्बी होती जा रही हैं। शहर के बाहरी छोर की अपेक्षा भीतर के पेट्रोल पम्पों मे भीड़ अधिक है। दुपहिया वाहनों की कतारें सबसे लम्बी हैं।
ट्रांसपोर्ट संचालक कहते हैं कि यदि केंद्र सरकार ने इस नए कानून का हल शीघ्र नही निकाला तो आने वाले दिनों मे स्थिति और खराब हो सकती है और तेल की किल्लत के साथ साथ आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।