समलाई माता वार्ड क्रमांक 05 में भाजपा का प्रचार अभियान हुआ तेज
भाजपा प्रत्याशी ज्योति तिवारी के समर्थन में महिलाओं ने निकाली भव्य रैली
दीपका नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 05 समलाई माता वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान जोरों पर है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी ज्योति धरम तिवारी के समर्थन में भारी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर रैली निकाली और पूरे वार्ड की भ्रमण किया।
रैली के दौरान महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जोशपूर्ण नारे लगाए और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वार्डवासियों से संपर्क कर भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया और ज्योति तिवारी को विजयी बनाने की अपील की।
स्थानीय निवासियों ने भी भाजपा प्रत्याशी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन दिया। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड की महिलाओं और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे चुनाव में जीत की संभावनाएं और मजबूत हो रही हैं।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे विकास और सुशासन के लिए ज्योति तिवारी को अपना समर्थन दें और भाजपा को विजयी बनाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।