विश्व महिला दिवस पर एटक कार्यालय गेवरा में महिला सम्मान समारोह का आयोजन
महिलाएं पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर- सुधा शिंदे

@sushil tiwari
विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च 2026 को शाम 5 बजे क्षेत्रीय एटक कार्यालय गेवरा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एटक संगठन गेवरा के तत्वाधान में देवराज भवन स्थित एटक कार्यालय में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गेवरा एरिया की सीनियर मैनेजर (मानव संसाधन) सुधा सेडे तथा सीनियर मैनेजर (वित्त) प्रसन्ना मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

समारोह में एटक संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एल.पी. अघरिया, क्षेत्रीय सचिव दीपक उपाध्याय, क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल यादव, परियोजना अध्यक्ष कृपालराम जायसवाल, परियोजना सचिव हरनारायण केसरवानी, वेलफेयर कमेटी सदस्य आर.के. पांडे, सुनील पटेल, सेफ्टी कमेटी के दूधनाथ चौहान, पीट सेफ्टी सुमित स्वरूप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर मैनेजर मानव संसाधन सुधा सेडे, सीनियर मैनेजर वित्त प्रसन्ना मैडम, क्षेत्रीय अध्यक्ष एल.पी. अघरिया और क्षेत्रीय सचिव दीपक उपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद संगठन की ओर से उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों का शॉल, पुष्प और मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कुछ महिला कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के लिए संगठन का आभार जताया।
कार्यक्रम में कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे ने कहा कि आज की महिलाएं पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घर तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज एसईसीएल में भी महिलाएं बड़े-बड़े मशीनों का संचालन कर रही हैं और कई क्षेत्रों में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक का संचालन कर रही हैं। एटक संगठन द्वारा महिला सम्मान के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है और महिलाओं का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए।



