
कबीरधाम। 12 अगस्त को प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू और तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, भुवनेश्वर साहू, मोहनकुमारी, मालकराम साहू उपाध्यक्ष, हलधर साहू, दयाराम साहू महामंत्री का आगमन कबीरधाम जिला में हो रहा है।
जिला साहू संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष ने बताया –
जिला साहू संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने बताया कि उनके द्वारा सामाजिक सुधार के लिए प्रदेश स्तरीय सदभावना यात्रा का आगाज कुछ माह पूर्व किया गया है जो कि प्रदेश के अन्य जिलों से होते हूए कबीरधाम जिला में 12 अगस्त को आ रही है। इस आयोजन में समाज के लोग बहुत उत्साहित और स्वागत के लिए आतुर है। सर्व प्रथम रायपुर नाका ठाकुर देव चौक में सामाजिक सदभावना यात्रा का स्वागत पश्चात सिंग्नल चौक से होते हुए वि़न्यवासिनी मंदिर के पास साहू छात्रावास में मंचीय कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम का समापन होगी।
साहू समाज के अलावा अन्य सामाजिक प्रमुखों को विशेष रूप से किया गया आमंत्रित –
सदभावना यात्रा में साहू समाज के अलावा अन्य सामाजिक प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। साहू समाज सर्व समाज को लेकर इस यात्रा के उदेदश्य आपसी भाई चारा बनाये रखने और बुराईयों तथा करीतियों को दूर करना प्रमुख है। 13 अगस्त को स. लोहारा में सदभावना यात्रा की स्वागत ईश्वर साहू, चतुर साहू, रामकृष्ण साहू, चोवाराम साहू, कृष्णा साहू, दशरथ साहू, छबि साहू, अघन साहू, गिरवर साहू, विजय साहू, देवकुमार,परसराम साहू नोहर साहू सहित सभी स.लोहारा के ग्रामीण, परिक्षेत्रीय, तहसील, जिला के सामाजिक पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया जायेगा। वही, डॉ सियाराम साहू कार्य.अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा और अशोक साहू कार्यकारिणी सदस्य ने सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सदभावना यात्रा में शामिल होने आहवान किया।
जिला पदाधिकारियों की संक्षिप्त बैठक लेकर दी गई जिम्मेदारी –
इसकी तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष शीतल साहू के द्वारा सभी तहसील अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की संक्षिप्त बैठक लेकर उन्हे जिम्मेदारी दी गई है। इस बैठक में संरक्षक जी.आर.साहू, जिलाध्यक्ष शीतल साहू, अयोध्या साहू संगठन सचिव, बालाराम साहू महामंत्री, नीलकण्ड साहू अध्यक्ष तहसील बोडला, चोवा राम साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, लालचंद साहू, तुलाराम साहू तहसील महामंत्री कवर्धा, देवकुमार साहू महामंत्री नगर तहसील कवर्धा, विजय साहू तहसील महामंत्री लोहारा, सुदर्शन साहू, महेश्वर साहू तहसील महामंत्री पंडरिया, सनत साहू, खिलेश्वर साहू, हरि राम साहू, ओंकार साहू संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ, सहित सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।