कोरबा

दीपका में भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, नीलिमा शुक्ला व मीना सिन्हा बनीं महामंत्री, और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आशा देवी पण्डित को मिली

@SUSHIL TIWARI

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दीपका मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के अनुमोदन तथा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता पटेल की सहमति से की गई है।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री नीलिमा शुक्ला और मीना सिन्हा को महामंत्री बनाया गया है। और आशा देवी पण्डित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
मंडल की घोषित अन्य  पदाधिकारियों में
उपाध्यक्ष पद पर मधु राठौर, ममता यादव, शांति पटेल  सह कोषाध्यक्ष हैमा भट्ट, मंत्री पद पर पूजा साहू ,अंजली कंवर, शिव यादव, मीना अनंत, सुनीता चेलक कार्यालय प्रभारी अनीता पटेल सह कार्यालय प्रभारी अर्पणा शुक्ला मीडिया प्रभारी श्वेता पाण्डेय सह मीडिया प्रभारी संध्या साहू सोशल मीडिया प्रभारी मोहिनी सेनानी , सीमा सोनी और दीपमाला राठौर को मन की बात प्रभारी बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी गठन के बाद महिला मोर्चा की नव नियुक्त मंडल महामंत्री नीलिमा शुक्ला ने खुशी जताते हुए कहा कि महिला मोर्चा की नई नियुक्ति के बाद महिला कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ेगी संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी जिससे भाजपा की नींव और अधिक मजबूत और शक्तिशाली होगी। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में पदाधिकारी बनाकर संगठन में नए दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!