कोरबा

कठिन सवालों में उलझे CG TET परीक्षार्थी, एग्जाम हॉल से निकलते दिखी मायूसी

CG NEWS TIME

छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा CG TET परीक्षा के अंतर्गत 1 फरवरी रविवार को प्रथम पेपर का आयोजन किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद जब परीक्षार्थी एग्जाम हॉल से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर नाखुशी साफ झलक रही थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत काफी कठिन और लंबे थे, जिससे समय प्रबंधन में भारी परेशानी हुई।
व्यापम द्वारा आयोजित इस CG TET परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक रही। सहायक शिक्षको के लिएवदो साल की वैधता अवधि के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण करने की मजबूरी झेल रहे अभ्यर्थियों के लिए कठिन सवाल और सीमित समय परेशानी का कारण बने। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि बड़े और घुमावदार प्रश्नों के कारण वे पूरे पेपर को ठीक से हल नहीं कर पाए।
इधर परीक्षा केंद्रों पर व्यापम की जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट सुबह ठीक 9 बजे बंद कर दिया गया था। इसके बाद देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अभ्यर्थियों ने गिड़गिड़ाकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन नियमों के तहत उन्हें अनुमति नहीं मिली।
कुछ परीक्षा केंद्रों पर इसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक और विवाद की स्थिति भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।
कुल मिलाकर CG TET प्रथम पेपर को लेकर परीक्षार्थियों में असंतोष नजर आया, वहीं अब सभी की निगाहें दूसरे पेपर और आगे की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!