कोरबा

प्रगतिनगर कॉलोनी में कचरा उठाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, मामला थाने पहुंचा

@SUSHIL TIWARI

प्रगतिनगर कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से रहवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कचरा नहीं उठने की समस्या अब विवाद का रूप लेने लगी है। इसी कड़ी में बुधवार को सुबह 10 बजे कचरा उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रगतिनगर कॉलोनी के आवास क्रमांक माइनस 1694 से कचरा उठाने के लिए सिविल ऑफिस में फोन किया गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे संबंधित पक्षों के बीच कचरा उठाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट की स्थिति बन गई।
घटना के बाद विवाद और बढ़ने पर ऋषिकेश यादव ने दीपका थाना पहुंचकर ठेकेदार के मुंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं ठेकेदार पक्ष की ओर से मुंशी विवेक ने भी सिविल अधिकारी सहित थाने में अपनी शिकायत दी है।
कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से ही लोगों में नाराजगी बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि नियमित कचरा उठाव नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!