
@sushil tiwari
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए घोषित सीनियर प्लेट कंबाइंड टी-20 टीम में कोरबा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रगतिनगर दीपका निवासी दुर्गेश साहू का चयन हुआ है। दुर्गेश के चयन से कोरबा जिले में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सीनियर प्लेट ग्रुप जिला मुकाबलों में दुर्गेश साहू को कोरबा टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए टीम का नेतृत्व किया और शानदार प्रदर्शन किया। दुर्गेश ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दो मैचों में कुल 4 विकेट झटके और उनका इकॉनमी रेट 6 से कम रहा, जो उनकी किफायती गेंदबाजी को दर्शाता है।
उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी सीनियर एलीट ग्रुप टी-20 मुकाबलों के लिए कंबाइंड टीम में जगह दी है। यह उपलब्धि न केवल दुर्गेश के लिए बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है।
बता दें कि दुर्गेश साहू के पिता गिरवर साहू एसईसीएल दीपका परियोजना में फ़िटर के पद पदस्थ है वहीं छोटे भाई जितेंद्र साहू भी जूनियर क्रिकेट टीम में नेशनल खिलाड़ी रहे है । इस अवसर पर कोरबा के वरिष्ठ खिलाड़ी जीत सिंह, विपिन मलिक,तनवीर अहमद, जी उदयन,आशीष सिंह, परमेश्वर साहू, सुजीत श्रीवास्तव, सृष्टिधर तिवारी , जे डी प्रसाद,आकाश सिंह , आशु पालीवाल समेत गेवरा दीपका कोरबा जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने दुर्गेश साहू को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।



