
कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो झूठी और भ्रामक खबरें प्रकाशित करके सरकारी कर्मचारियों से पैसे वसूलते थे।
बता दे कि 18 मार्च 2025 को थाना कवर्धा में मदन सिंह पुरले और प्रभात गुप्ता की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें झूठी खबरों की धमकी दी और इसके बदले उन्हें निलंबन और अन्य कड़ी कार्यवाही का भय दिखाकर पैसे वसूले।
आरोपीयों के नाम
1. अमन बिसारिया – कथित मंत्री जी का निज सचि
2. रियाज अत्तारी – टाइम्स न्यूज इंडिया पोर्टल संचालक
3. फिरोज खान – 24 सीजी न्यूज का कथित पत्रका
4. अजय जांगड़े – पोर्टल संचालक
इन आरोपियों ने अपने फर्जी पत्रकारिता पोर्टल के जरिए सरकारी कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अवैध रूप से ₹10,000 से ₹32,000 तक की वसूली की। इन आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का पत्रकार प्रमाणपत्र नहीं था और उनका काम पूरी तरह से धोखाधड़ी पर आधारित था।
कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की गहन जांच जारी है। इस सफलता में साइबर सेल कवर्धा के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह के धोखाधड़ी या अवैध वसूली का सामना हो, तो वे बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करें।