कोरबाछत्तीसगढ़

गेवरा के नेहरू लाल वर्मा की गोल्ड मेडलिस्ट सुपुत्री वर्षा ने योग साइंस से पीएचडी कर बनी डाक्टर,उपलब्धि पर लोगों ने बधाई

साधारण परिवार से असाधारण उपलब्धि , वर्षा ने बढ़ाया परिवार मान

@सुशील तिवारी

गेवरा कोयला खदान में पदस्थ रहे शक्तिनगर निवासी गायत्री परिवार से जुड़े नेहरू लाल वर्मा की होनहार सुपुत्री श्रीमती वर्षा वर्मा ने योग साइंस में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित नगर और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती वर्षा वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गेवरा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की तथा हाई स्कूल परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय से बीएससी की परीक्षा गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण की। अपनी मेधावी प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने एमएससी की परीक्षा भी गोल्ड मेडल के साथ पास की।
वर्तमान में श्रीमती वर्षा वर्मा गौहाटी विश्वविद्यालय में योग साइंस की प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसी विश्वविद्यालय से उन्हें योग साइंस विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
श्रीमती वर्षा वर्मा SECL कर्मचारी नेहरू लाल वर्मा एवं श्रीमती चंद्रवती वर्मा की सुपुत्री हैं। उनके पालक वर्तमान में टेकारी माढ़र में निवासरत हैं। साधारण परिवार से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!