कोरबा

दीपका नगर पालिका उपचुनाव में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पेशे से नर्स रही चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार,नामांकन फॉर्म किया जमा

CG NEWS TIME
दीपका नगर पालिका उपचुनाव में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पेशे से नर्स रही चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार,नामांकन फॉर्म किया जमा

दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले उपचुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। चंद्रलेखा राज पूर्व में एसईसीएल एनसीएच गेवरा प्रोजेक्ट में नर्स के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी वार्ड में जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार वार्ड में उनकी साफ-सुथरी छवि, सेवा भाव और आम नागरिकों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि चंद्रलेखा राज वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए विकास कार्यों को गति देंगी।

नामांकन के अंतिम दिन 18 मई को चंद्रलेखा राज ने अपना नामांकन पर्चा जमा किया। इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कई पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।

नामांकन के दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जिला मंत्री नोभित साहू, महिला विंग जिलाध्यक्ष चंचल महंत, उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे उपस्थित रहीं। वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, जिला संगठनमंत्री ओम केवट, आनंद वैष्णव तथा प्रस्तावक के रूप में आशीष सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के समग्र विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। चंद्रलेखा राज ने भी वार्डवासियों का आशीर्वाद एवं समर्थन मिलने पर जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!