दीपका नगर पालिका उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, वार्ड 15 में बढ़ी चुनावी सरगर्मी
भारतीय जनता पार्टी वार्ड प्रत्याशी ऋषि सिदार राजा और कांग्रेस की प्रत्याशी रश्मि टोप्पो

@Sushil tiwari
नगर पालिका परिषद दीपका समेत जिले की 15 पंचायतों में 1 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रश्मि टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने ऋषि सिदार राजा पर भरोसा जताया है।
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 15 से पूर्व में भाजपा के टिकट पर गुलशन ध्रुव पार्षद निर्वाचित हुए थे। एसईसीएल में नौकरी लगने के बाद उन्होंने अगस्त माह में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यह सीट रिक्त हो गई थी। अब उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।
कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आजाद चौक दीपका से रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया जाएगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार राजा समलाई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर नामांकन भरने निकलेंगे।
वार्ड क्रमांक 15 में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और दोनों दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में जुट गए हैं।
निर्वाचन के लिए 18 मई को नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिवस है, और नाम वापसी की अंतिम तिथि 21मई निर्धारित की गई है । नगर पालिका में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जायह , वही पंचायतों में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित किया गया है। और नगर पालिका के वार्ड चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन है तैयारी कर ली है ।



