कोरबा

आज बीती रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव रजनीश ने जताया विरोध

@SUSHIL TIWARI

देशभर में बीती रात 12 बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं। नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल में 0.90 पैसे तथा डीजल में 0.96 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। परिवहन खर्च बढ़ने से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि इसके पहले भी पिछले शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से वाहन चालकों, व्यापारियों और आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव रजनीश तिवारी ने मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होगा। रजनीश तिवारी ने केंद्र सरकार से तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!