कोरबाखास खबर

प्रगति नगर क्राफ्ट मेले मीना बाजार का सजा बाजार, भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सुशील तिवारी

प्रगति नगर कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित क्राफ्ट मेले का शुभारंभ भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे ने फीता काटकर किया। मेले में हस्तशिल्प से निर्मित विभिन्न प्रकार की आकर्षक कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए मेले में आकाश झूला, भूत बंगला एवं मोटर बोट जैसी मनोरंजक व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जहां बच्चे और परिवार बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
मुख्य अतिथि ज्योति नंद दुबे ने कहा कि इस प्रकार के मेले लगने से लोगों को स्वस्थ मनोरंजन का अवसर मिलता है। साथ ही मेले में लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।


इस अवसर पर नपा दीपका के वरिष्ठ पार्षद अरुनीश तिवारी, श्रमिक नेता डी एल टंडन, लाल साय मिरी, सुशील तिवारी, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्र ताम्रकार मेले के मैनेजर समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
मेले के संचालक मुन्ना भाईजान ने नगरवासियों से मेले में पहुंचकर आनंद लेने की अपील की है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!