कोरबा

वर्तमान जिला अध्यक्ष और दो पूर्व जिलाध्यक्षों की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भरा नामांकन

नामांकन के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल रहे उपस्थित

CG NEWS TIME

नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले पार्षद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड क्रमांक 15 में 1 जून 2026 को मतदान होना है। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने दीपका की कुलदेवी समलाई माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपका तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया।

इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, मनोज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत,दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, सूर्य प्रकाश शर्मा, पार्षद अरुनिश तिवारी, सुमनलता गिलहरे, संतोष निराला, हिमांशु देवांगन, मुकेश जायसवाल, बुधवारा देवांगन, नीलिमा शुक्ला, श्रीमती सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नामांकन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। पार्टी नेताओं ने वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा की जीत का दावा करते हुए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की बात कही।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!