दीपका खदान से कोयला लोड लेकर निकले तीन ओवरलोड ट्रेलर को पुलिस ने पकड़ा, सीआईएसएफ के कार्रवाई पर संदेश

@सुशील तिवारी
दीपका खदान क्षेत्र के सिरकी मोड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला लोड तीन ओवरलोड ट्रेलर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये तीनों वाहन महावीर कोल से अटैच थे और खदान क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
कार्रवाई के बाद तीनों ट्रेलरों को जब्त कर दीपका थाना लाया गया है, जहां मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहनों के संचालन और कोयला परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि कोयला चोरी से जुड़े मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
वहीं, खदान क्षेत्र में सीआईएसएफ की तैनाती के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोयला चोरी होना संदेह के दायरे में है, जिस पर भी जांच के दौरान ध्यान दिया जा रहा है।



