दीपका की PIC समिति में पहली बार पार्षद बने अविनाश सिंह लड्डू को मिला स्वास्थ्य और चिकित्सा का प्रभार,तो वही वरिष्ठ पार्षद अरुणीश को महत्व पूर्ण राजस्व का दायित्व

सुशील तिवारी
17 मार्च को आज नगर पालिका परिषद दीपका की पीआईसी (प्रशासनिक कार्यकारी समिति) का गठन किया गया, जिसमें पहली बार पार्षद बने अविनाश सिंह लड्डू को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा गठित इस समिति में कुल सात पार्षदों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। अविनाश सिंह लड्डू को स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
नगर पालिका दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इस सूची को जारी करते हुए बताया कि नवगठित समिति नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए तत्पर रहेगी। पार्षदों को मिले नए प्रभार से शहर की विभिन्न सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।