भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह बने जवाली मंडल के प्रभारी

@सुशील तिवारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा जवाली मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुजीत सिंह युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं।
युवा नेता सुजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर ज्योति नंद दुबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में जवाली मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने में सफलता प्राप्त होगी।
सुजीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।



