कोरबा

कोयलांचल क्षेत्र में डीजल चोरी के मामले में चार पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध , विभाग ने किया निलंबित

@CG NEWS TIME

कोयलांचल क्षेत्र में करोड़ों रुपये के डीजल चोरी नेटवर्क की जांच के बीच पुलिस विभाग में बड़ा भूचाल आ गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
जानकारी के मुताबिक डीजल चोरी गिरोह के खिलाफ चल रही जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। वहीं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही भी सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। निलंबित पुलिसकर्मियों में साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत सिंह, कटघोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, मोगरा थाना के प्रधान आरक्षक राजेश कंवर तथा आरक्षक रोहित राठौर शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार डीजल चोरी के इस बहुचर्चित मामले में लगातार शिकायतें और अहम जानकारियां सामने आ रही थीं। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल शुरू की गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बिना देरी किए चारों पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी।
एक साथ चार पुलिसकर्मियों के निलंबन से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस विभाग पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून तोड़ने वालों के साथ-साथ लापरवाही बरतने या संदिग्ध भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। डीजल चोरी कांड की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

निलंबित पुलिसकर्मी
आरक्षक प्रशांत सिंह साइबर सेल
प्रधान आरक्षक गोपाल यादव कटघोरा
प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक रोहित राठौर बांकी मोगरा थाना

डीजल चोरी मामले की जांच के दौरान संदिग्ध भूमिका और लापरवाही पाए जाने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!