
कबीरधाम। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश चालू हो गया। ऑनलाइन माध्यम से कक्षा पहली, कक्षा 11वीं. (गणित, विज्ञान व वाणिज्य संकाय) में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।
वही, आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रचार्य ने बताया कि आवेदन के लिए 5 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक है। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन 1 मई से 5 मई 2022 तक है। एडमिशन की अन्य कार्यवाही 05 मई से 10 मई 2022 तक किया जाएगा।
वही कक्षा पहली में 40, कक्षा ग्यारवी गणित में 28, विज्ञान में 20 और वाणिज्य में 22 सीट उपलब्ध है। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।