breaking lineछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : IED की चपेट में आने के से DRG का जवान घायल

Chhattisgarh big news: DRG soldier injured after being hit by IED

सुकमा। नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का इलाज जारी है। मौके पर सुरक्षा जांच के मद्दे नजर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। बता दें कि नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।

विदित हो कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में आईइडी लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। जिला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नजदीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!