
सुशील तिवारी
श्रमिक नेता संतोष राठौर समर्थकों समेत एटक संगठन को छोड़ा : इंटक की सदस्यता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प
14 फरवरी 2025 शुक्रवार को दीपका क्षेत्र में इंटक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुराने साथी संतोष राठौर (क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य, एटक) और अशोक कंवर ने एटक श्रम संगठन छोड़कर इंटक की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव कुमार शर्मा, परियोजना अध्यक्ष रसूल मोहम्मद, परियोजना सचिव राम कुमार कौशिक,विजय कुमार क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य अनिल प्रसाद, अमरीश सिंह, कोषाध्यक्ष रितेश मिंज, कार्यवाहक अध्यक्ष साहिल रात्रें सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती उषा राठौर एवं क्षेत्रीय महासचिव संजीव कुमार शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने इंटक संगठन की रीति-नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर इसमें शामिल होने का निर्णय लिया।
बैठक के दौरान संतोष राठौर ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए आगामी सदस्यता अभियान में इंटक श्रम संगठन की एक सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।