AVBP दीपका नगर कार्यकारिणी घोषित, नगर अध्यक्ष बनीं स्वप्ना मोदी – नगर मंत्री का दायित्व सत्यम शुक्ला को मिला
एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रहित और छात्रहित की धुरी है – सत्यप्रकाश मिश्रा

@sushil tiwari
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दीपका इकाई की नगर कार्यकारिणी की घोषणा 21 अगस्त को सायं 5 बजे, सरस्वती शिशु मंदिर दीपका में नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में की गई।
कार्यक्रम में चरक धर्म संवाहक संस्थापक सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रहित और छात्रहित की धुरी है, जो युवाओं में ऊर्जा और जागरूकता का संचार करती है।
कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक आयुष शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यपद्धति और अनुशासन की जानकारी दी। वहीं डालचंद सोनी ने परिषद की विचारधारा व सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
घोषित कार्यकारिणी में इस बार युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
नव-निर्वाचित नगर कार्यकारिणी
नगर अध्यक्ष – स्वपना मोदी
नगर उपाध्यक्ष – कृति बंसल
नगर मंत्री – सत्यम शुक्ला
सह नगर मंत्री – अंकुश साहू
सह नगर मंत्री – रानी वैष्णो
सह नगर मंत्री – ऋषु कुमार सिंह
नगर कार्यालय मंत्री – गोविंद साहू
नगर कोषाध्यक्ष – आराधना सिडार
नगर SFS प्रमुख – हरमंजीत सिंह
नगर सह SFS प्रमुख – कृति मानिकपुरी
नगर SFD प्रमुख – आकांक्षा केवट
नगर सह SFD प्रमुख – रोहित यादव
नगर RKM प्रमुख – दिशा कश्यप
नगर सह RKM प्रमुख – भूमि राज
नगर क्रीड़ा प्रमुख – आर्यन मेहता
नगर सह क्रीड़ा प्रमुख – सौरभ पोरते
नगर सोशल मीडिया प्रमुख – स्पर्श साहू
नगर स्टूडियो मैट्रिक प्रमुख – अमन
नगर NSS प्रमुख – स्मृति पाठक
नगर महाविद्यालय प्रमुख – संजना राजपूत
नगर विद्यालय प्रमुख – नमन तिवारी
नगर छात्रावास प्रमुख – आयुषी उपाध्याय
नगर कार्यकारिणी सदस्य —
गुनगुन, काजल श्रीवास, मोनू बंसल, देवजीत कौशिक सहित कई नए चेहरे भी संगठन में शामिल किए गए हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ अतिथियों का कहना था कि नई कार्यकारिणी संगठन की कार्यसंस्कृति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और दीपका नगर में छात्रहित के साथ समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करेगी। नगर में कार्यकारिणी की घोषणा से युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।