1 अक्टूबर से बदल गए ये 10 अहम नियम: LPG रेलवे से लेकर बैंकिंग तक, पेंशन, डिजिटल सेवाओं में भी प्रमुख बदलाव

अक्टूबर 2025 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलावों के साथ हो रही है, जो सीधा उनके रोजमर्रा के जीवन और खर्चों पर असर डालेंगे। 1 अक्टूबर से कई नियम और नीतियां लागू हो गई हैं, जिनमें गैस सिलिंडर की कीमतें, रेलवे टिकट बुकिंग, UPI ट्रांजैक्शन, पेंशन योजनाएं, बैंक छुट्टियां और डाक सेवाओं से जुड़े बड़े बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से नए नियम लागू हुए हैं:
1. LPG सिलेंडर के नए रेट
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अक्टूबर में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में 15 से 16 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हैं।
2. रेलवे टिकट बुकिंग के बदले नियम
अब IRCTC पर टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट सिर्फ उन यात्रियों के लिए आरक्षित होंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है।
यह नियम पहले केवल तत्काल टिकटों के लिए था, लेकिन अब इसे सामान्य टिकट बुकिंग पर भी लागू कर दिया गया है।
3. UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव
“कलेक्ट रिक्वेस्ट” फीचर अब बंद कर दिया गया है। यानी अब आप UPI के जरिए किसी से डायरेक्ट पैसे नहीं मांग सकेंगे।
UPI ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है।
ऑटो-पे सुविधा शुरू की गई है, जिसमें हर लेनदेन पर नोटिफिकेशन मिलेगा।
4. NPS और पेंशन योजनाओं में संशोधन
न्यूनतम मासिक योगदान अब ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है।
निवेशकों को अब Tier-1 और Tier-2 दोनों विकल्प मिलेंगे, जिसमें Tier-1 पर टैक्स लाभ मिलेगा।
नया PRAN नंबर लेने पर ₹18 शुल्क लगेगा।
अब 100% इक्विटी निवेश की अनुमति गैर-सरकारी निवेशकों को दी गई है।
एक PRAN से अब मल्टीपल CRA स्कीम्स को ऑपरेट किया जा सकता है।
5. ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती
रियल मनी गेम्स के लिए अब लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
गेम खेलने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
6. RBI की बैठक और ब्याज दरें
1 अक्टूबर को RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक हुई।
यदि रेपो रेट में कटौती होती है, तो होम और कार लोन की EMI पर असर पड़ सकता है।
7. स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव
PPF, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) जैसी योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन किया जा सकता है।
नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।
8. अक्टूबर में बैंकों की 21 दिन छुट्टियां
त्योहारों की भरमार के कारण अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इसमें गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं।
9. स्पीड पोस्ट सेवा में नया बदलाव
अब OTP आधारित डिलीवरी, ऑनलाइन बुकिंग, और रीयल टाइम ट्रैकिंग की सुविधाएं मिलेंगी।
छात्रों को 10%, और थोक ग्राहकों को 5% की छूट दी जाएगी।
10. डिजिटल और पब्लिक सेवाओं में सुधार
सरकार की डिजिटल और वित्तीय सेवाओं में ऑटोमैटिक अपडेट और यूजर फ्रेंडली फीचर्स जोड़े गए हैं।
इससे लेनदेन और सरकारी सेवाएं पहले से ज्यादा तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएंगी।