स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर दीपका में अभाविप ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में दिखा उत्साह

@सुशील तिवारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दीपका इकाई, जिला कोरबा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दीपका नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह, राष्ट्रभक्ति और आत्मगौरव देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मंत्री आयुष कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आराध्य तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक लल्लू सिंह, नगर अध्यक्ष स्वप्ना मोदी, जिला संगठन मंत्री प्रदीप साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल महंत, मोनू बंसल, नगर मंत्री सत्यम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का पर्व है।
आयोजकों ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा युवाओं के संकल्प, राष्ट्रभक्ति और आत्मगौरव की पहचान है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का संदेश देना रहा।
यह तिरंगा यात्रा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।



