कोरबा

भाजपा ओबीसी मोर्चा दीपका मंडल की नई कार्यकारिणी गठित – दुष्यंत प्रजापति अध्यक्ष राजेंद्र साहू महामंत्री बने,सोनू जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

आनंद चौकसे उपाध्यक्ष बनाए गए, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

सुशील तिवारी

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा दीपका मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला संगठन की सहमति से दुष्यंत प्रजापति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वही महामंत्री राजेंद्र साहू, नरेंद्र पटेल एवं सोनू जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष आनंद चौकसे, संतोष राजवाड़े, नरेंद्र कुमार यादव और लक्ष्मी नारायण केवट को जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री पद पर लक्ष्मण दास, हेमचंद सोनी, रामकुमार यादव और गुरुदयाल केवट को शामिल किया गया है। इसके अलावा सौरभ यादव को मीडिया प्रभारी तथा राजकुमार यादव को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिलाष साहू, राजू विश्वकर्मा, मुकेश राठौर, क्रांति पटेल, दिलीप प्रजापति, मोहित यादव, सूरज रजक, मुकेश श्रीवास और प्रशांत पटेल को शामिल किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने नई नियुक्तियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता का परिणाम है। नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।

नव नियुक्त अध्यक्ष दुष्यंत और महामंत्री राजेंद्र साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।
वही आनंद चौकसे ने नई नियुक्ति पर खुशी जताते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है ।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!