कोरबा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ दीपका में एटक-सीटू का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

CG NEWS TIME

 

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि को लेकर दीपका में ट्रेड यूनियन एटक और सीटू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रगति नगर कॉलोनी स्थित शॉपिंग सेंटर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ट्रेड यूनियन एटक के सचिव विनोद कुमार यादव, जेसीसी सदस्य अजय राठौर, सीटू के क्षेत्रीय सचिव धरमलाल टंडन, संतोष पटेल, गया प्रसाद चंद्रा दिलीप कुमार, धर्मेंद्र ताम्रकार, मनबोध, निशांत वर्मा, विजय विश्वकर्मा, मन राखन, सी.के. सोनी, ठेका श्रमिक अध्यक्ष सुनील नायक, राजू प्रसाद, महेंद्र कांत कुर्रे, रणविजय सहित अनेक लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और श्रमिक वर्ग परेशान है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। नेताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की।

 

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!