संगठन की मजबूती के लिए हर त्याग को तैयार, सोशल मीडिया पर आंतरिक चर्चाओं से मन व्यथित : सिद्धार्थ गौतम
एचएमएस के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मुबुत बनाने जोर

@सुशील तिवारी
हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के राष्ट्रीय महासम्मेलन रीक्रिएशन क्लब गेवरा में मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और अधिकारी शामिल हुए।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कोयला कामगारों के अधिकारों और श्रमिक एकता को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने संगठन की एकजुटता पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की है। यदि किसी के पद छोड़ने से संगठन का हित होता है तो वह स्वयं सबसे पहले पद छोड़ने के लिए तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सीसीएल और बीसीसीएल जैसी बड़ी सहायक कंपनियों में भी उन्होंने संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार कार्य किया है। उनका एकमात्र उद्देश्य पूरे कोल इंडिया में एचएमएस की सदस्य संख्या बढ़ाना और संगठन को मजबूत बनाना है।
सोशल मीडिया पर आंतरिक चर्चा से जताई नाराजगी
सिद्धार्थ गौतम ने संगठन के आंतरिक मामलों को सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब संगठन के अंदरूनी विषयों की चर्चा सार्वजनिक रूप से होती है तो उन्हें बेहद पीड़ा होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठनात्मक मुद्दों को सार्वजनिक मंचों से दूर रखा जाए, ताकि संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा बनी रहे।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा। जब सभी मिलकर संगठन हित में कार्य करेंगे, तभी एचएमएस 51 प्रतिशत सदस्यता हासिल कर सिंगल यूनियन बनने का गौरव प्राप्त कर सकेगी।

12वें वेतन समझौते और लेबर कोड का मुद्दा उठा
सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने 12वें वेतन समझौते और चार लेबर कोड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कोयला कामगारों के अधिकारों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय शिवकुमार यादव एवं सिद्धार्थ गौतम, हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेशमलाल यादव, कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य जावेद उस्मानी, केएमपी के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह, हरि यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं गेवरा क्षेत्र से एचएमएस गेवरा क्षेत्र के सचिव एस सी मंसूरी, अनिरुद्ध सिंह, एस डी मानिकपुरी, अनुज राम, मो मकसूद, सुशील श्रीवास, भावना महतो,रविंद्र स्वर्णकार, अनंत सिंह, मणि सिंह, देवेश राठौर, तरुण राहा, अमृतलाल चंद्रा, जी उदयन, राजकुमार राठौर, एस डी तिवारी, फैयाज आंसरी, जीत सिंह, ललित राठौर, मनमीत सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, मिलन पांडेय, राजू राजभर, सोहन लाल, विजय गुप्ता, रोहित साहू, ओपी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल सचालन श्रमिक नेता अनिरुद्ध सिंह ने किया ।



