कोरबा

दीपका उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत, ऋषि सिदार “राजा” बने पार्षद, कार्यकर्ताओं ने मिठाई लड्डू बांटकर मनाया जश्न

@sushil tiwari

नगर पालिका परिषद दीपका के मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार “राजा” ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर पार्षद पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
मतगणना के दिन विजयी प्रत्याशी ऋषि सिदार “राजा” सुबह अपने परिवारजनों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सीधे मतगणना स्थल पहुंचे। परिणाम आने के बाद उन्होंने वार्ड की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
ऋषि सिदार “राजा” ने कहा कि उन्हें शुरू से ही विश्वास था कि वार्ड की जनता भाजपा के पक्ष में निर्णय देगी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक मतदाता और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। जनता ने विकास, विश्वास और संगठन की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।
उन्होंने कहा, “मैं वार्ड की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। चुनाव के दौरान मिले समर्थन और स्नेह ने मुझे नई जिम्मेदारी दी है। मैं वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”
उपचुनाव में भाजपा की जीत के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!