
नपा दीपका वार्ड 02 कांग्रेस का मजबूत किला ,प्रत्याशी राम जय सिंह पर खेला बड़ा दांव
दीपका नगर पालिका परिषद के सबसे बड़े वार्ड, ज्योति नगर (वार्ड क्रमांक 02) में चुनावी घमासान तेज हो चुका है। कांग्रेस ने इस बार राम जय सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्हें वार्ड में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस इस वार्ड में अपराजेय रही है, और इस बार भी पार्टी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रही है।
कांग्रेस का रहा है दबदबा
वार्ड क्रमांक 02 में शुरुआत में भाजपा की पकड़ मजबूत थी, जब वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा यहां से पार्षद चुने गए थे। लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर लगातार 15 वर्षों से कब्जा जमाया हुआ है जो। लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह और संतोषी दीवान जैसे कद्दावर नेता यहां से पार्षद बने, और संतोषी दीवान तो नगर पालिका अध्यक्ष पद तक भी पहुंचीं। हालांकि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को बढ़त मिलती रही, लेकिन स्थानीय स्तर पर कांग्रेस ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।




