कबीरधाम ब्रेकिंग : कवर्धा शहर में संचालित मून सिटी बार का लाइसेंस रद्द ! संचालक अशोक सिंह को नोटिस, सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ा एक्शन

Kabirdham Breaking: License of Moon City Bar operating in Kawardha city cancelled! Notice to director Ashok Singh, big action after change of power
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही कार्यवाही का दौर शुरू हो चुका है। वही, कबीरधाम जिले में प्रसाशन का डंडा चला हैं।
बता दे कि कवर्धा शहर में अवैध रूप से संचालित सिटी मून बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इसके साथ कलेक्टर ने कांग्रेस पार्षद अशोक सिंह सिटी मून बार (संचालक) को नोटिस जारी किया हैं।
दरअसल, जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जांच के दौरान इसमें लगातार अनियमितता पाई गई है। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया व बार का लाइसेंस रद्द कर दिया।
इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा संचालक अशोक सिंह को एक नोटिस थमाया है, जिसमें कहा गया है कि बार के ऊपर संचालित होटल में अवैध रूप से निर्माण कार्य किया गया है, इसे हटाया जाएं।
वही, सूत्र बता रहे हैं कि पालिका ने स्वयं अवैध निर्माण को तोड़ने की तैयारी कर ली है बाहर के ऊपर बना एक मंजिल टूटेगा। विदित हो कि कांग्रेस के कार्यकाल में अवैध रूप से कई लोगों का धंधा फल फूल रहा था, जिस पर अब शासन का डंडा चलने लगा है।