कोरबा

एटक गेवरा क्षेत्रीय इकाई का सम्मेलन संपन्न, कार्तिक श्रीवास अध्यक्ष व सुप्रिया चारी सचिव नियुक्त

@sushil tiwari

एटक कार्यालय देवराज भवन एसकेएमएस गेवरा क्षेत्र में 11 मई को एटक गेवरा क्षेत्रीय इकाई का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से का. कार्तिक श्रीवास को गेवरा क्षेत्रीय इकाई का अध्यक्ष, का. सुप्रिया चारी को सचिव तथा का. राकेश दास को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में एटक के वरिष्ठ पदाधिकारी अध्यक्ष कामरेड एल.पी. अघरिया एवं सचिव कामरेड दीपक उपाध्याय के अलावा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में गेवरा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर एटक यूनियन के सचिव कामरेड दीपक उपाध्याय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम मजदूर हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा जताई कि सभी पदाधिकारी श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!