कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका ब्रेकिंग: वार्ड 15 में उपचुनाव का ऐलान; पार्षद गुलशन ध्रुव के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 1 जून को वोटिंग

@sushil tiwari

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहाँ रिक्त पार्षद पद के लिए आगामी 1 जून 2026 को मतदान होगा।
​SECL में नौकरी के कारण खाली हुई थी सीट
​दीपका नगर पालिका का वार्ड क्रमांक 15 पिछले कुछ समय से खाली पड़ा था। यहाँ से भाजपा के टिकट पर गुलशन ध्रुव पार्षद निर्वाचित हुए थे। हालांकि अगस्त 2025 में उनका चयन एसईसीएल में हो गया, जिसके बाद उन्होंने सरकारी सेवा में जाने के लिए पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही वार्डवासी नए पार्षद के चुनाव का इंतजार कर रहे थे।
चुनाव के लिए बढ़ेगी सरगर्मी
​ चुनाव का ऐलान होते हैं वार्ड में चुनाव की सरगर्मी बढ़ जाएगी । प्रमुख दलों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर आजमाइश के लिए आमने-सामने होंगे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!