breaking lineखास खबर

ईंधन में बढ़ोतरी : पेट्रोल 3.11 और डीजल 96.48 रुपये हुआ महंगा, जेब होगी ढीली, बढ़ेगी महंगाई

@Sushil Tiwari

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। देर रात जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.11 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत में 3.16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
नई दर लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 103.48 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 96.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ईंधन की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाद्य सामग्री, सब्जी, किराना और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी दिखाई देगा। लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित होगा।
वाहन चालकों, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। आम नागरिकों ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने बढ़ाई आम आदमी की चिंता, अब हर जरूरत की चीज हो सकती है महंगी।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!