कोरबाखास खबर

दीपका चुनाव वार्ड न.12 : निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जायसवाल ने बदले समीकरण,वार्ड में मिल भरपूर जनसमर्थन

दीपका चुनाव वार्ड न.12 : निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जायसवाल ने बदले समीकरण,वार्ड में मिल भरपूर जनसमर्थन

दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में नगर निकाय चुनाव दिलचस्प मोड़ ले चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जायसवाल भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। समाज सेवा से जुड़े रहने के कारण वे आम जनता और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

राजेश जायसवाल के समर्थन में युवाओं की एक मजबूत टीम प्रचार अभियान में जुटी हुई है। उनके साथ प्रमुख रूप से ऋतिक जायसवाल, कुमार राव, संदीप राजवाड़े, शंकर सिंह, ऋषि सिदार, वीरेंद्र कंवर, रोशन कैवर्त्य, अनुराग सिंह चंद्रा और भूपेंद्र सोरी सहित अन्य युवा भी सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

उनका प्रचार अभियान वार्ड में मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। वे क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर स्थानीय जनता को एक नए विकल्प के रूप में आकर्षित कर रहे हैं। जनता से संवाद कर वे अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं को साझा कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में उनकी स्वीकार्यता बढ़ रही है।

भाजपा और कांग्रेस के परंपरागत समीकरणों को चुनौती देते हुए, राजेश जायसवाल एक मजबूत चुनावी दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। चुनावी माहौल में उनकी उपस्थिति से मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है, जिससे नगर निकाय चुनाव बेहद रोचक बन गया है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!