
कबीरधाम। प्रदेश में बस्तर और दुर्ग संभाग 20 विधानसभा सीटों के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। यहां मतदाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं। वही, फर्स्ट टाइम वोटर्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहें।
प्रदेश में फिलहाल सुबह 9 बजे तक 9.93 प्रतिशत मतदान किया जा चुका हैं। यदि 20 विधानसभाओं में लहर की बात करें तो कांग्रेस के प्रति लोगों का काफी झुकाव देखने मिला हैं।
बता दे कि कांग्रेस ने कर्ज माफी का जब से ऐलान किया है किसानों में एक अलग छवि बन गई है। किसानों का कहना है कि एक बटन से यदि कर्ज माफ होता है, तो क्यों ना वह बटन कांग्रेस के लिए हो। वहीं युवाओं में भी कांग्रेस की कई घोषणा को लेकर उत्साह है।
इसके, साथ ही छत्तीसगढ़ में महिला वोटर की संख्या बहुत ज्यादा है। सभी महिलाएं भी घर से बाहर निकाल कर अपने मत अधिकार का प्रयोग कर रही हैं।