कोरबाखास खबर

नगरीय निकाय चुनाव हलचल : दीपका में आज कांग्रेस पर्यवेक्षक करेंगे जीत के समीकरण पर चर्चा

पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलेंगे

नगरीय निकाय चुनाव हलचल : दीपका में आज कांग्रेस पर्यवेक्षक करेंगे जीत के समीकरण पर चर्चा

सुशील तिवारी

नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में दीपका नगर पालिका में कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महामंत्री और पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता ( पेंड्रा निवासी )आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक पाली रोड स्थित दिलीप सिंह के निवास स्थान पर दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों की रायशुमारी करना और स्थानीय कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलना है। पिछले कार्यकाल में दीपका नगर पालिका के कुल 21 वार्डों में से 9 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने बहुमत जुटाकर संतोषी दीवान को नगर पालिका अध्यक्ष बनाया। हालांकि, बाद में संतोषी दीवान ने भाजपा का दामन थाम लिया और अध्यक्ष बनी रहीं।

इस बार कांग्रेस के लिए चुनौती पहले से बड़ी है। कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के सामने नए समीकरण बनाने और जीत की रणनीति तैयार करने का दायित्व है। बैठक में पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता और कोरबा कांग्रेस के बड़े नेता हरीश परसाई की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की उम्मीद की जा रही है।

चुनाव को लेकर यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नगर पालिका में पिछले कार्यकाल की घटनाओं और राजनीतिक गतिविधियों ने नए समीकरण बनाए हैं। अब देखना होगा कि इस बार कांग्रेस किस तरह के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती है और आगामी चुनावों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए क्या रणनीति अपनाती है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!