
कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के निर्देश में भाजयुमो ने एसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के नाम से ज्ञापन सौपा हैं।
भाजयुमो ने कहा कि पिछले 15 दिनों में जिले में अनेक हत्याएं हुई हैं, जो कि बताता है पुलिस का भय लोगों के ऊपर से खत्म हो गया है। मंत्री जी के दबाव के चलते शहर से लेकर गांव तक क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कसावट कही पर नज़र नही आ रही हैं।
भाजयुमो अध्यक्ष पीयूष सिंह में कहा –
भाजयुमो अध्यक्ष पीयूष सिंह में कहा है कि शहर से लेकर गावो तक अवैध शराब की बिक्री हो रही सरकार को राजस्व में फायदा हो इसके लिए पुलिस जानते हुए भी कार्यवाही नही करती। शहर से लगे हुए गाँव के आस-पास जुआ के बड़े दांव लगते हैं। दीगर जिले से लोग आकर जुआ खेलते हैं। ऐसे लोगो पर कार्यवाही होना आवश्यक हैं।
चाकूबाजी की बढ़ रही घटना –
वही, भाजयुमो ने ज्ञापन में कहा कि शहर में चाकूबाजी की भी घटनाएं बढ़ी हुई हैं और आम बात हो गई हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट के माध्यम से हथियार व चाकू मंगाए जा रहें हैं। पुलिस को ऐसे लोगों पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से जानकारी निकालकर कार्यवाही करना चाहिए। लेकिन पुलिस ने इसमें भी नाकामयाब हैं। इसके साथ 15 दिनों के अंदर कई हत्या हो चुकी हैं। पुलिस पेट्रोलिंग पर भी कई बड़े सवाल खड़े होते हैं। आखिर कब तक पुलिस यूं हाथ पर हाथ रख बैठे रहेगी व कार्यवाही नहीं करेगी ?
भाजयुमो ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण अंचलों में गांजा व अवैध शराब की बिक्री बेधड़क हो रही है जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। साथ शहर के चौक-चौराहें में लगाये गये आधे से ज्यादा CCTV बंद पड़े हैं, उन्हें दुरूस्त कर पुनः चलाये जाए।जिले के गांव एवं शहरों में सट्टा-पट्टी लिखने वालों की भरमार है। साथ ही IPL के सटोरिये बेधड़क सट्टा खिला रहें। उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। शहर के भीतर लगने वाले फिक्स पाईन्ट की संख्या को बढ़ाई जाए। साथ ही रात 11 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही की जाए। वही, भाजयुमो नेताओं ने पुलिस को 01 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा है कि इन विषयों का निराकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
यह लोग रहें मौजूद –
ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से सचिन गुप्ता, अरविंद वर्मा, सौरभ सिंह, अनिल साहू मंडल अध्यक्ष कवर्धा शहर, दीपक ठाकुर महामंत्री, मुकेश सेन, शुभम गुप्ता, रवि सोनी, कार्तिक सोनी, विक्रम साहू उपस्थित रहें।